जल, जंगल, जमीन पर भाजपा का कब्जा नहीं होने देंगें।विधायक सोनाराम सिंकु
हेमंत सोरेन और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने और फिर से हेमंत सोरेन को सत्ता दिलाने के लिए आदिवासी समाज के युवा वर्ग एक जुट हो जाएंः सोनाराम सिंकु
चाईबासा/संतोष वर्मा: आज झारखंड में भाजपा अपने लोगों को एक जुट होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ से आह्वान करा रहे हैं, इससे हमें सबक लेने की जरूरत है। हमारा आदिवासी समाज को तोड़ने में भाजपा दिन रात मेहनत कर रही है। हमें भी एक होने और सुरक्षित रहने की जरूरत है। जिस तरह लोकसभा में भाजपा को हराने के लिए पांचों आदिवासी सीट से एक जुट हो कर सांसद बनाए हैं, आज उसी तरह फिर से एक बार एक जुटता का परिचय देते हुए सभी ST सुरक्षित सीट के उम्मीदवार को जिताने और भाजपा को हराने के लिए काम करने की जरूरत है।
आज हमारे बीच में ही भाजपा का एजेंट बन कर हमारे समाज को दिग्भ्रमित करने और भटकाने का काम कर रहे हैं, जिससे भाजपा को फायदा पहुंचाया जाए, इस मनसा को समझने की जरूरत है। भाजपा आज हमारे एक मात्र लोकप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सत्ता से हटाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र ने, गृह मंत्री अमित शाही, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा के साथ साथ केंद्र सरकार के और भी तंत्र यंत्र लगे हुए हैं, लेकिन झारखंड में एक ही नारा लगाया जा रहा है। एक ही नारा, हेमन्त दोबारा। इस नारा से भाजपा के कान बहरा हो गया है।
आज हमारे बीच देश के दो महानायक राहुल गांधी और हेमन्त सोरेन लोकतन्त्र और संविधान बचाने के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं, हमें भी इनके मेहनत को सफल बनाने में योगदान देने की आवश्यकता है। आदिवासी की विरासत जल जंगल जमीन है, जिसे भाजपा अपने पूंजी पतियों को देना चाहती है।अपने अस्तित्व संस्कृति अस्मिता की रक्षा करने के लिए हमें एक जुट हो लड़ाई लड़नें की जरूरत है। आज भाजपा के लोग जान चुके हैं और समझ भी गए हैं कि सोना राम सिंकु का हाथ छाप ई वी एम मशीन में दो नम्बर पर है, लेकिन चुनाव मैदान और जमीन में जनता के बीच एक नबंर पर है।
Tags
Assembly Election
Chaibasa
CM Hemant Soren
CONGRESS
JHARKHAND
Jharkhand Politics
JMM
MLA - Sonaram Sinku
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Politics
