पार्टी के आदेश पर लक्ष्मी सूरीन ने इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी सोना राम सिंकु की जीत को सुनिश्चित करने की भूमिका में
सोना देवगम ने हेमन्त की सिपाही बन कर चुनाव प्रचार में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं
चाईबासा/संतोष वर्मा: दोबारा इंडिया गठबन्धन की सरकार बनाने के लिये हेमंत सोरेन ने विधायक सोना राम सिंकु को जिताने का अपील जनता से करते हुए इसकी सारी जिम्मेदारी झामुमो के कंधे में डाल दिया है.छोटानागरा में हेमन्त सोरेन की सभा होने के बाद झामुमो ऐक्टिव मोड में आ गई है. इसकी झलक आज झामुमो की बैठक होने से लगाया जा सकता है.
सूत्रों के अनुसार इस सीट से इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी की जीत को हेमन्त सोरेन की जीत की रणनीति और योजना बना रहे हैं. झामुमो के जिला सचिव सोना देवगम अपनी पार्टी और नेता की इज्जत प्रतिष्ठा के लिए जनता के बीच पकड़ रखने वाली नेत्री लक्ष्मी सोरेन और युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंक के साथ बामिया मांझी जैसे जुझारू और कर्मठ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को झामुमो के अगुवाई वाली सरकार बनाने के लिए चुनाव में जी तोड़ कोशिश करने की बात कही है, इस अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार कर ली गयी है.
झामुमो के कड़े रुख और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से भाजपा की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है. झामुमो के पूर्ण समर्थन मिलने की खबर से विधानसभा की जनता भी राहत की साँस ली है. हेमन्त सोरेन ने भरी सभा में जोर देते हुए सिंकु को वोट करने के अहवान से झामुमो एक जुट होते नजर आ रहे हैं. हेमन्त सोरेन के आने और विधायक सोना को दोबारा विधायक बनाने की अपील से सांसद जोबा मांझी और लक्ष्मी सूरीन की जिम्मेदारी बढ़ गई है.
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष नोवामुण्डी चुमन लागुरी, प्रखंड मनोज लागुरी, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष संदेश सरदार, शरिक राजा, जिलाउपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता, जगन्नाथपुर व नोवामुण्डी के पंचायत अध्यक्ष व सचिव, सुमन मुण्डू, पार्वती किड़ो, मों तबरक आदी पार्टी के सर्किय कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Tags
Assembly Election
Chaibasa
ELECTION
Jagannathpur
JHARKHAND
PASCHIMI SINGHBHUM
Public Relations Campaign



