चाईबासा: शनिवार को पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी चाईबासा के निर्देशानुसार प्रदीप कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (परीक्ष्यमान), चाईबासा / पु०नि० राजीव रंजन, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी चक्रधरपुर एवं जिला परिवहन के सड़क सुरक्षा की टीम के द्वारा चक्रधरपुर थानान्तर्गत मधुसूदन महतो शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, चक्रधरपुर में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यशाला-सह-जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों/छात्र एवं छात्राओं को सर्वप्रथम 112 QR Code का प्रयोग के महत्व को समझाते हुए शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, चक्रधरपुर के निदेशक श्याम लाल महतो से सड़क सुरक्षा को पाठ्यक्रम में शमिल करने की अपील की गई, जिसपर अपने संबोधन में निदेशक द्वारा सड़क सुरक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात कही।
साथ ही सड़क सुरक्षा पे Case Study / प्रशिक्षण तथा नौकरी के उपरांत सभी को स्कूल एवं कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए निर्देशित किया गया।उक्त टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा का महत्व समझाते हुए सभी जिम्मेदारी के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन करने की गई अपील के साथ-साथ ट्रैफिक नियम एवं उसके विरूद्ध किये जाने वाले फाइन के संबंध में जानकारी दी गई।

