सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: खेलो झारखंड के तहत स्थानीय गेस्ट हाउस मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिला पुरस्कार।
इससे पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र सिन्हा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश दंडपाट की उपस्थिति में फाइनल खेल प्रतियोगिता हुई।
फुटबॉल फाइनल प्रतियोगिता में अंडर 17 बालिका वर्ग में आरकेयूएचएस सरायकेला को हराकर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरायकेला विजेता बना।
अंडर 19 बालक वर्ग में एनआर +2 (एसओई) स्कूल को हराकर उत्क्रमित उच्च विद्यालय पठानमारा ने जीत तहसील की।
कबड्डी फाइनल मैच में अंडर 14 बालिका वर्ग में यूएमएस दूधी विजेता रहा। अंडर 17 बालिका वर्ग के खो-खो प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पठानमारा विजेता रहा।
कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में वर्षिणी +2 उच्च विद्यालय सीनी विजेता रहा। वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल में प्रतिभागियों ने अपना हूनर दिखाया । प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार मिला। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत सहित संबंधित विद्यालय के शिक्षक उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम में सक्रिय दिखे। 22 एवं 23 अगस्त को हुई इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता के दौरान छात्र छात्राओं में उल्लास का माहौल रहा।


