हेमंत सोरेन की सरकार गूंगी-बहरी सरकार है: गीता कोड़ा


चाईबासा: सारंड़ा व कोलहान वन प्रमंडल में 40 से ज्यादा बंद पड़े माइंस को खोलवाने के लिए शनिवार को पूर्व सांसद गीता कोड़ा नें ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान और हेमंत सरकार को जगाने का किया घंटा बजाकर काम। 40 से अधिक बंद पड़े है माइंस लेकिन वर्तमान सरकार ने माइंस को खुलवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। हमने सदन में बातों को रखा, कई बार हेमंत सोरेन के समक्ष भरी सभा में माइन्स खोलने की मांग को रखा। हेमंत सोरेन की सरकार गूंगी बहरी सरकार है। रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरफ फेल है, उक्त बातें पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कही। वे शनिवार को प्रखंड के चिड़िया पंचायत के दौरे के क्रम घंटा बजाओ सरकार जगाओ कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में ग्रामीणों को सम्बोधित कर रही थी।


उन्होंने कहा की लाल सोना कहे जाने वाली यह सारंडा की धरती जहां लौह अयस्क का प्रचूर भंडारण होने के वावजूद यहां के लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। परन्तु आज तक राज्य की सरकार क्षेत्र में रोजगार सृजन के मामले में पूरी तरह से फेल रही है। पांच वर्षों के कार्यकाल में राज्य की जनता को सिर्फ ठगा गया है। उन्होंने कहा की यहां की वर्तमान सांसद जो यहां कक विधायक रही मंत्री रही उन्होंने कभी भी बंद माइंस को खोलने की आवाज बुलंद नहीं की। कहा की बतौर सांसद उन्होंने संसद भवन में चिड़िया माइंस व यहां खदानों को खोल के रोजगार सृजन की आवाज बुलंद की है। परतु हेमंत सोरेन सरकार सिर्फ झूठ बोलती है।


उन्होंने कहा की राज्य सरकार की अनदेखी से क्षेत्र के ये हालत है। कहा की हेमंत सोरेन ज़ब भी क्षेत्र में आये हमने खदान खोलने के पहल के लिए सार्वजनिक रूप से व पत्राचार कर भी उनसे आगे होने को कहा, पर हेमंत सोरेन सरकार बहरी और गूंगी सरकार है। इसके साथ ही उन्होंने हेमंत सोरेन के 2019 में हर वर्ष 5 लाख नौकरी का वादा व बेरोजगारों को 5000 व 7000 बेरोजगारी भत्ता देने का वादा को याद दिलाते हुए कहा की हेमंत सरकार धोखेबाज सरकार है, अब जनता उन्हें सबक सिखायेगी।

कहा की अब हम खदान खुलवाने के लिए लड़ाई लड़ रहे है। सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया। कल रांची में जो घटना घाटी दुःखद है। हमारे कार्यक्रम में चलती जन सभा में सरकार ने आंसू गैस के गोले दागे। कई लोग घायल हुए,दर्जनों लोग घायल है। इसके खिलाफ भी हम आवाज उठाएंगे। इसके अलावा बंद माइंस को खोलने की मांग को लेकर जारी आंदोलन को सफल बनाने को.लेकर अपील किया,कहा की आने वाले 28 अगस्त को जामदा में रैली और आम सभा है। इस आंदोलन की गूंज हेमंत सोरेन तक पहुंचेगी, और आने वाले चुनाव में जनता उसका पत्ता भी साफ कर देगी।


इसके साथ ही उन्होंने कहा की वन पट्टा दिलाने की मांग को.लेकर आगामी 4 सितंबर को.मनोहरपुर प्रखंड घेराव का कार्यक्रम भी होगा। गीता कोड़ा ने चिरिया, अंकुवा, सलय, रोवाम में राज्य सरकार के खिलाफ घंटा बजाओ सरकार जगाओ रैली निकाली, ग्रामीणों संग बैठक किया।

मौके पर राजा सुरीन, अखिलेन्द्र नायक सन्नी लुगुन, राजेश विश्वकर्मा, अवधेश सिंह, अंजनी कुमार, सुनील दास, मनोज सामड, अमर सिंह सामड, दारा सिंह चाम्पिया, मंगल सुरीन, माटू चेरोवा, राना सिंह कोड़ा, मंगल कुम्हार, रुईदास सोरेन, इंदा जामुदा, चन्द्रमोहन चेरोवा, लगुडा मानकी, राजू सान्डिल, रामो सिद्धु, जयराम माझी, बुधराम सिद्धु, जोगेश्वर गोप, राजेश सान्डिल आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post