चाईबासा: जिला के ए आई कर्मचारी मंत्री अनुसूचित जनजाति एवं कल्याण विभाग दीपक बिरवा से मुलाकात किया गया एवं अपनी चार सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन सौपा गया।कर्मी द्वारा पशुपालन विभाग में कृत्रिम गर्भाधान का कार्य कराया जाता है एवं टीकाकरण इसके एवेज में कर्मियों को मासिक मानदेय के रूप में ₹1500 दिया जाता है जो की बहुत ही दयनीय है। जिसमें कर्मियों का पारिवारिक भरण पोषण नहीं हो पाता है,जो की सही समय पर भुगतान भी नहीं हो पता है।
कर्मचारियों की चार सूत्री मांग में.....
1. ए आई कर्मचारी का न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मानदेय निर्धारित हो एवं 2019 से प्रोत्साहन राशि भुगतान हो
2. पशुपालन विभाग में वर्षों से कार्य कर्मचारियों के नियमावली तैयार कर वरीयता सूची निर्गत किया जाय
3. पशुपालन विभाग से तीर्थ एवं चतुर्थ वर्ग के रिक्त पद पर ए आई कर्मचारियों को वरीयता योग्यता के आधार पर नियमित किया जाए
4. वर्तमान मानदेय राशि एवं प्रोत्साहन राशि दे बीमा लाभ को सह समय भुगतान व्यवस्था सरल करें।
इन्हीं सब मांगों को लेकर पशुपालन विभागीय ए आई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

