पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान 5 लाख रोजगार का वादा एवं नौकरी नहीं देने पर 5000- 7000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा को पूरा करने की मांग को लेकर जगन्नाथपुर अनुमंडल का घेराव एवं आमसभा कार्यक्रम को लेकर जगन्नाथपुर में छात्रों के बीच पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने जनसंपर्क किया
चाईबासा: अगामी 17 अगस्त 2024 को भारतीय जनता पार्टी का घन्टा बजाओ सरकार जगाओ कार्यक्रम को लेकर हेमंत सोरेन का पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान 5 लाख रोजगार का वादा एवं नौकरी नहीं देने पर 5000- 7000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा को पूरा करने की मांग को लेकर जगन्नाथपुर अनुमंडल का घेराव एवं आमसभा कार्यक्रम को लेकर जगन्नाथपुर में छात्रों के बीच पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने जनसंपर्क किया। कहा युवाओं में वह ताकत है कि वह प्रदेश एवं देश की दिशा को तय कर सकती है।
वर्त्तमान सरकार ने पिछले विधानसभा चुनाव में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया, परन्तु सरकार रोजगार देने में विफल रही, हेमंत सोरेन की सरकार एक भी JPSC, JSSC का exam सफलतापूर्वक संपन्न नहीं करा पाई है, रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं होने के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत भी युवाओं को उचित रोजगार नहीं मिल पा रहा है। राज्य सरकार कुम्भकरणी नींद में सोई है, उसे जगाने की जरूरत है, उसके वादों को याद दिलाने की जरूरत है।

