सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: श्रावण महीना के अंतिम सोमवार को जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित कुदरसाई शिव मंदिर सहित आसपास के देवालयों में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
तड़के सुबह से ही कुदरसाई शिव मंदिर की ओर भक्त श्रद्धालुओं का रुख रहा। लोग मंदिर पहुंचे उपासना पूर्वक भगवान शिव को जलार्पित की एवं उनके प्रति आस्था जताया।
खरकाई नदी तट पर स्थित प्राचीन भैरव पीठ स्थली में भी भक्त पहुंचे एवं जलाभिषेक कर भगवान शिव के प्रति आस्था जताया। बाजार स्थित शिव मंदिर में भी भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां लोगों ने उपासना पूर्वक भगवान शिव को जलार्पित किया। खरकाई नदी तट पर स्थित माजणाघाट शिव मंदिर में भी भक्त श्रद्धालु पूजा अर्चना में जुटे रहे। हर देवालय में ओम नमः शिवाय की धुन गूंज रही थी। भक्ति उल्लास का माहौल रहा।

