समाजिक संगठन कोल्हान विकास संघ के द्वारा अनिल कुमार सिंह के खिलाफ़ राज्यपाल से लिखित शिकायत दर्ज करायैगी
लघु सिंचाई प्रमंडल में कौन है अनिल कुमार जिसकी तूती बोलती है जल संसाधन विभाग में
चाईबासा/संतोष वर्मा: लघु सिंचाई प्रमंडल में कौन है अनिल कुमार जिसकी तूती बोलती है जल संसाधन विभाग में। हां यह वही सहायक अभियंता,अनिल कुमार हैं जिसे चुनाव आयोग का निर्देश भी प्रभावित नहीं करता है और न ही विभाग की हिम्मत है कि उनके इच्छा के बिना ट्रान्सफर पोस्टिंग कर दे। हां यह वही अनिल कुमार हैं किसके खिलाफ़ मंत्री मण्डल निगरानी विभाग में आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित किए जाने की शिकायत दर्ज किए जाने की चर्चा है। हां यह वही अनिल कुमार हैं जिसे मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी इन्हें हटाने में सौ बार सोचने पर मजबुर हैं। अनिल कुमार की हैसियत जेल में बंद पूर्व मुख्य अभियंता बिरेन्द्र राम से कम नहीं है।
अनिल कुमार ईडी की नज़र से अब तक बचने में सफल हैं। सूत्रों के अनुसार अनिल कुमार इस जिला में विगत चार साल से अधिक समय से कार्यरत हैं। सूत्रों की माने तो अनिल कुमार संवेदकों के साथ सांठ गांठ कर लाखों का फर्जी विपत्र बना कर विकास राशि की लूट करने का चर्चा जोरों पर है। संवेदकों से बिल बनाने से पहले ही कमिशन वसुली किए जाने की भी चर्चा है। अवैध वसूली की राशि से करोड़ों की चल अचल संपत्ति अर्जित का मामला का जल्द खुलासा किया जा सकता है।
समाजिक संगठन कोल्हान विकास संघ के द्वारा अनिल कुमार सिंह के खिलाफ़ राज्यपाल से लिखित शिकायत दर्ज करवाई जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। चार साल से अधिक समय से लघु सिंचाई चाईबासा में जमे हुए हैं सहायक अभियंता अनिल कुमार। चुनाव आयोग के द्वारा सभी राज्य के सभी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को तीन से चार साल से कार्यरत पदाधिकारी, कर्मचारी को हटाने का निर्देश। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी जिला कलेक्टरों से इस सम्बंध में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

