हेमंत सरकार की महिला विरोधी नीतियों का भाजपा महिला मोर्चा खोलेगी पोलः दुर्गावती बोयपाई
चाईबासा/संतोष वर्मा: झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा निर्देशित कार्यक्रम 13 अगस्त को महिला मोर्चा पश्चिमी सिंहभुम के तत्वाधान में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई के नेतृत्व में, हेमंत सरकार में महिलाओं के ऊपर जो पूरे राज्य भर में अत्याचार बढ़ गई हैं, जिससे महिलाएं एवं बच्चियों डर के माहौल में जीने को बाध्य है, 13 अगस्त को पश्चिमी सिंहभूम भाजपा जिला महिला मोर्चा सड़क पर उतरकर महिलाओं के सुरक्षा एवं हेमंत सरकार द्वारा किए गए वादे को पूरा नहीं किए जाने के विरोध में पूरे पश्चिमी सिंहभूम के सभी मंडलों से हजारों की संख्या में भाजपा पार्टी की महिलाएं सड़क पर जुलूस निकालकर पुरानी उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर हेमंत सरकार के खिलाफ बिगुल फुकेगी।महिला अध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई ने कहा कि, पश्चिमी सिंहभूम जिले में महिला आय दिन बलात्कार, घरेलू हिंसा ,छिनतई , डायन प्रथा एवं अन्य आपराधिक घटना का शिकार हो रही है,और हेमंत सरकार मुक दर्शक बनी बैठी हुई हैं, कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हैं, क्षेत्र में नशाखोरी चरम पर है जिससे महिलाएं हिंसा का शिकार हो रही है।
विधानसभा चुनाव के समय हेमंत सरकार ने कई वादे किया,
पंचायत सेवक एएनएम शिक्षिका एवं होमगार्ड जैसे पदों पर महिलाओं की नियुक्ति,
आंगनबाड़ी सेविका सहायिका रसोईया के लिए भी सम्मानजनक आय,महिलाविश्वविद्यालय ,महिला बैंक की स्थापना महिला थाना , प्रत्येक गरीब परिवार को ₹2000 चूल्हा खर्चा, देने का वादा था पर महिलाओं को कुछ भी नहीं दिया महिलाओं को ठगने का काम किया है यह हेमंत सरकार ने ।
राज्य में व्यापक तौर पर हो रहे मानव तस्करी पर रोक लगाने की बात हेमंत सरकार ने किया था पर आदिवासियों की पलायन जारी है दूसरी ओर, आज संथाल परगना के पांच जिले में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ गई है।
महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार और हेमंत सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में धरना प्रदर्शन के उपरांत राज्यपाल के नाम उपायुक्त को पत्र सौंप कर हेमंत सरकार की बर्खास्तगी की मांग की जाएगी