अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का सावन मेला शुरू, विभिन्न आइटम्स के स्टाल बना आकर्षण का केंद्र

मंत्री दीपक बिरुवा ने विधिवत फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन


चाईबासा/संतोष वर्मा: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के चाईबासा शाखा की ओर से शनिवार को राजस्थान भवन में सावन मेला का आयोजन किया गया। यह मेला 27 से 28 जुलाई तक चलेगी। जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं, बच्चे भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा, विशिष्ट अतिथि श्री नितिन प्रकाश के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।


सावन मेला कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा कई प्रकार की प्रस्तुतियां दी गई। मौके पर मंत्री जी ने कहा कि इसका उद्देश्य न सिर्फ़ सावन मेला का आयोजन था, बल्कि लोगों के साथ मिलना जुलना, कुछ समय अपनों के लिए निकालना और समाज में सभी को ख़ासकर महिलाओं के बीच समाज के प्रति जिम्मेदारियों के लिए जागरुक करना है।


इस दौरान शिक्षा समेत अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवक युवतियों को अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया। दो दिनों तक चलने वाली इस सावन मेला में बच्चों समेत महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।  


सावन मेला में कुर्ती, फैंसी राखी, बेडशीट, लाडू गोपाल पोशाक, बैग्स, आर्टिफिशियल ज्वेलर्स, रियल ज्वेलर्स, सिल्वर आइटम, गिफ्ट आइटम, फन एंड फूड समेत अन्य सामग्रियों के स्टाल लगाए गए थे, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी महिला सम्मेलन के पदाधिकारी व सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post