चाईबासा: शनिवार को मंझारी प्रखंड अंतर्गत,भरभरिया गांव में मंझारी मंडल अध्यक्ष चंद्रभूषण बिरुवा की अध्यक्षता में बैठकी का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ चांपिया उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने, मझगांव विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की सांगठनिक स्थिति को लेकर विचार विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मझगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को चुनाव निश्चित रूप से अवश्य लड़ना चाहिए।
यहां पर कांग्रेस पार्टी अन्य विधानसभा क्षेत्रों की अपेक्षा काफी मजबूत स्थिति में है। यहां पर पार्टी संगठन प्रखंड से लेकर, बूथ स्तर तक मजबूती के साथ तैयार किया जा चुका है। यदि यह सीट कांग्रेस पार्टी को मिलता है तो, निश्चित रूप से जीतेगी। और इसके लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को ,औपचारिक रूप से आव्हान करते हुए निर्देशित किया गया कि, चुनाव लड़ने को लेकर तैयार रहें। इस पर चर्चा करते हुए सार्वजनिक रूप से निर्णय लिया गया, कि आगामी बैठक में एक ड्राफ्ट तैयार कर, प्रदेश नेतृत्व व प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व से, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ चांपिया के नेतृत्व में, बहुत जल्द एक शिष्ट मंडल मुलाकात कर अपनी भावनाओं से अवगत कराने का काम करने की बात कही।
बैठक को मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ चांपिया, प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, युवा प्रदेश महासचिव दीनबंधु बोयपाई, वरिष्ठ कांग्रेसी घनश्याम गागराई, जिला उपाध्यक्ष पुरेंद्र हेम्ब्रम, पंचायती राज जिला संयोजक रितेश कुमार तामसोय, जिला महासचिव मासुम रजा, जिला सचिव नूतन बिरुवा, प्रखंड अध्यक्ष संजय बिरुवा,बलेमा कुई इत्यादियों ने संबोधित किया। मौके पर मुख्य रूप बलभद्र बिरुवा, बाबूलाल बानरा,बिमल सोय,गोपी चांपिया इत्यादि मौजूद थे।