मंत्री दीपक बिरुवा ने विधिवत नारियल फोड़कर किया शिलान्यास
चाईबासा: टोंटो प्रखंड के बामेबासा पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र के गुंडीपोसी खदान चौक से हाथीमंडा नंदीगुटू पीडब्ल्यूडी भाया पुरनापानी तक पथ निर्माण होगा। इसके अलावा गाड़ाहातु स्कूल चौक से नाकाहासा खदान भाया मौदा सीमा तक भी सड़क का निर्माण होगा। जिसका शिलान्यास शनिवार को मंत्री दीपक बिरुवा ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया। इस सड़क निर्माण कार्य के लिए ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि यह सड़क दुर्गम क्षेत्र में बनाया जाना है।
इस सड़क के बन जाने से इस दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा। और वह इस सड़क का इस्तेमाल कर काफी कम समय में चाईबासा पहुंच पाएंगे। और शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार में उन्हें काफी सुगमता हो जाएगी। यह काफी दुर्गम क्षेत्र की सड़क है इसलिए इसका निर्माण कार्य काफी गुणवत्तापूर्ण कराया जाएगा। दोनों सड़को का निर्माण कार्य करीब 10 करोड़ की लागत से बनेगी। यह कार्य ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत की जाएगी।
Tags
Chaibasa
Foundation
JHARKHAND
Minister Deepak Biruwa
MLA Deepak Biruwa
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
ROAD

.jpeg)