चाईबासा: एनएसयूआई ने किया केंद्र शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

नीट की रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर किया केंद्र सरकार पर वार


चाईबासा: कोल्हन यूनिवर्सिटी एनएसयूआई अध्यक्ष वीर सिंह बालमुचू और जिलाध्यक्ष विवेक विशाल के नेतृत्व में नित 2024 और नेट के परीक्षा पेरो में हुई धांधली के विरोध में कोल्हन यूनिवर्सिटी से लेकर से लेकर तंबो चौक तक छात्रों द्वारा रैली निकालकर केंद्र सरकार का विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया आज का विरोध प्रदर्शन छात्रों के हित में और नीट के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने के विरोध में था विगत दिनों जिस तरीके से नीट की रिजल्ट के साथ धांधलीकर छात्रों के साथ अन्याय किया गया और ग नेट के परीक्षा पत्र को लीक करने जैसी चीज हुई है।

एन एस यू आई ने इन मुख्य बिंदुओं पर अपनी बात रखी;

रजिस्ट्रेशन खत्म होने के 1 दिन बाद भी पोर्टल खोलकर किन छात्रों का रजिस्ट्रेशन करवाया गया इसकी छानबीन होनी चाहिए

सेंटर के एक-एक कमरे में परीक्षार्थियों को 720 में 720 नंबर कैसे मिले और यह कैसे संभव हो सकता है

कहीं लेट से कनेक्शन भेज कर ग्रेस मार्क्स देना किस प्रकार की साजिश है इन बिंदुओं पर अलग-अलग जांच करनी चाहिए

देश अगर पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं लाता है तो दोबारा छात्रों के भविष्य को देखते हुए री एग्जामिनेशन होना चाहिए


यह सिर्फ 1500 बच्चों के भविष्य की बात नहीं है यह देश के 24 लाख अभ्यर्थियों के भविष्य का मामला है और आज जिस तरीके से सारी शिक्षण संस्थान जो नीट की तैयारी करवाती है वह इस पर पूरी तरह से मौन है तो कहीं यह बड़े उद्योगपतियों और सरकार की मिली जुली साजिश का हिस्सा तो नहीं यदि देश आज तरक्की की ओर अपना कदम बढ़ाना चाहता है तो सबसे पहले इस तरीके के बड़े प्रतियोगिता परीक्षाओं में पारदर्शिता का होना बहुत जरूरी है आज पूरा देश अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है और कहीं ना कहीं आने वाले पीढ़ी को हम अंधकार की ओर धकेल रहे हैं।


दूसरी तरफ देखने वाली बात यह है कि एनडीए 3.0 की सरकार अभी बनी है और पूर्व में भी इनकी शासनकाल में पेपर लीक के मामले काफी रहे हैं। सरकार ने इस पर आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। अब यदि यह सरकार नित औरनेट के मामले पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो इसका सीधा मतलब यही है कि देश के बच्चों के भविष्य के साथ यह बड़ा खिलवाड़ किया जाना है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से से जिला महासचिव अनीश कुमार गोप, जिला महासचिव समीर संदीप पिंगुआ, सोशल मीडिया प्रभारी लक्ष्मण पूर्ति, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बंकिरा, नगर अध्यक्ष अमन महतो, सुशील हेस्सा, कोल्हान यूनिवर्सिटी एन एस यू आई से हेमंत कलुंडिया, मंगल खंडाइत, घनश्याम सोय, अंजली पूर्ति, स्नेहा खंडाईत मनीषा गोप, नेहा महापत्र, निकिता महापत्र और काफी संख्या में छात्र मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post