उषा मोड चौराहे पर चेतावनी के साथ नशे के खिलाफ गम्हरिया थाना प्रभारी का जागरूकता अभियान


गम्हरिया: झारखंड सरकार द्वारा मादक पदार्थों के सेवन के विरोध में आयोजित कार्यक्रम हेलो जिंदगी के तहत गम्हरिया थाना प्रभारी राजू ने आज थाना क्षेत्र अंतर्गत उषा मोड चौराहे पर जागरूकता अभियान चलाया। जहां पूरे दल बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी ने मौजूद लोगों के बीच नशा पान करने के परिणामों से लोगों को अवगत कराया। 


उन्होंने कहा की जिंदगी जरूरी है नशा नहीं नशा करने वाले लोग अपने साथ पूरे परिवार का नुकसान करते हैं हर परिवार में हर एक व्यक्ति महत्वपूर्ण है किसी भी सदस्य के नाश करने से पूरा परिवार टूटने लगता है।


वहीं चौराहे के आसपास मौजूद तमाम दुकानदारों को चेतावनी देते हुए मादक पदार्थ को बेचने से पूरी तरह से रोक लगाने की अपील थाना प्रभारी ने की है उन्होंने स्पष्ट भाषा में कहा है कि अगर किसी भी दुकानदार या अन्य के द्वारा नशा खुरानी या नशा पान करने वाली चीज बेची जाती हुई पाई जाएगी तो उसे पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post