foundation stone of PCC road to Sangam River tourist spot-संगम नदी पर्यटक स्थल तक पीसीसी सड़क का विधायक निरल पूर्ति ने किया शिलान्यास


चाईबासा: तांतनगर प्रखंड के संगम नदी जाने वाले सड़क में अब सैलानी और ग्रामीणों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह बातें तांतनगर प्रखंड के तांतनगर पंचायत अंतर्गत पीडब्ल्यूडी सड़क से संगम नदी पर्यटक स्थल तक पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास करते हुए मंगलवार को मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय निरल पूर्ति ने कहा। विधायक ने कहा कि संगम नदी पर्यटक स्थल के रूप में प्रचलित है, लोग दुर–दराज से घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। 

लेकिन मुख्य सड़क से नदी तक कच्चा सड़क होने के कारण लोगों को परेशानी को सामना करना पड़ता था।  यहां पीसीसी सड़क निर्माण होने से स्थानीय ग्रामीण और सैलानियों को संगम नदी तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी के तहत आज पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया है। 

इस सड़क के बन जाने से लोगों को आने जाने में काफी आसानी होगी। खासकर बरसात के समय लोग इस सड़क से पार नहीं हो सकते थे, लेकिन अब वह समस्या नहीं रहेगी। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य जवाहर बोईपाई समेत जनप्रतिनिधि, ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post