निपुण समागम-2024 कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री(टीएलएम) मेला जिला स्कूल प्लस टू विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया


चाईबासा: निपुण समागम -2024 कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) मेला जिला स्कूल प्लस टू विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के सभी प्रखंडों की ओर से आकर्षक एवं रोचक टीएलएम का प्रदर्शन किया गया। मेला का उद्घाटन उपायुक्त कुलदीप चौधरी बतौर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगण डीडीसी संदीप कुमार मीणा, जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो, जिला शिक्षा अधीक्षक अजय तोपनो और जिला खेल पदाधिकारी रुपा रानी तिर्की ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने जिले के प्रखंडों द्वारा निर्मित टीएलएम का अवलोकन किया।


अतिथियों ने बच्चों के पठन-पाठन हेतु समझ स्पष्ट करने में सहायक टीएलएम बनाने वाले शिक्षिक-शिक्षिकाओं एवं प्रधान शिक्षकों का सराहना किया और कई सुझाव भी दिया।
कार्यक्रम में उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, साक्षरता दर बढ़ाने एवं छीजन दर घटाने में टीएलएम का काफी महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि हम आंकड़े की प्रगति पर नहीं, बल्कि बच्चे समाज के अच्छे नागरिक के रुप में स्थापित हो, इसके लिए बेहतर तरीके से शिक्षण सामग्रियों का उपयोग हो।


कार्यक्रम का छात्रा अपराजिता सिंकू के स्वर सरस्वती वंदना व केजीबीवी के छात्राओं के स्वागत गीत से हुआ। टीएलएम निर्माण में प्रथम तांतनगर द्वितीय नोवामुंडी तृतीय स्थान सदर प्रखंडों ने ऑवरऑल स्तर पर पुरस्कृत किया गया। इसके विषय विशेष पर हाटगम्हरिया, चक्रधरपुर, आनंदपुर और मनोहरपुर प्रखंडों की टीम चयन किया गया। चयनित टीएलएम आगामी 4 से 6 जुलाई तक खेलगांव के टाना भगत स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय निपुण समागम में प्रदर्शित किया जाएगा।


टीएलएम मेला कार्यक्रम में एडीपीओ अमित मुखर्जी, एपीओगण रघुवर तिवारी, अजय कुंडु, अनूप जयसवाल समेत काफी संख्या विभिन्न प्रखंडों शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में संजय कुमार जारिका, विद्यासागर लागुरी और मंगल सिंह मुंडा ने अपने मधुर गीतों से उमस भरी मौसम में माहौल को खुशनुमा बनाया।

मेला में बेहतर टीएलएम का चयन अनुभवी शिक्षकों संजय कुमार जारिका, विमल किशोर बोयपाई, कृष्णा देवगम, संजीव कुमार बालमुचू, शंभू सिंह महतो, हरिनारायण सिन्हा, मंगल सिंह मुंडा, विद्यासागर लागुरी, प्रेमजीत सिंह और ज्योति बसु बारिक निर्णायक की भूमिका में थे। मंच संचालन कृष्णा देवगम, संजीव कुमार बालमुचू और गिरिश सांडिल ने किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post