कहा कि आने वाले झारखण्ड विधानसभा चुनाव के सन्दर्भ में इस लोकसभा चुनाव का परिणाम काफी महत्वपूर्ण है
चाईबासा/संंतोष वर्मा: झामुमो प० सिंहभूम जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव के अध्यक्षता में सम्पन्न जिला समिति की विस्तारित बैठक में लोकसभा चुनाव - 2024 में सिंहभूम लोकसभा के चुनाव परिणाम की विधानसभावार विस्तृत समीक्षा की गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डोबरोसाई चाईबासा स्थित सनसाईन रेस्टोरेंट में झामुमो प० सिंहभूम जिला समिति की विस्तारित बैठक आहूत की गई थी।
जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव ने सिंहभूम लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी झामुमो नेता जोबा माझी की ऐतिहासिक जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ ही साथ गठबंधन के घटक दलों के नेताओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम जनता का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि आने वाले झारखण्ड विधानसभा चुनाव के सन्दर्भ में इस लोकसभा चुनाव का परिणाम काफी महत्वपूर्ण है। वर्तमान लोकसभा चुनाव हम सभी के लिए टेस्ट परीक्षा के समान है जबकि आने वाला झारखण्ड विधानसभा चुनाव हम सभी का फाइनल परीक्षा है जिसके लिए हमें अभी से ही तैयार रहना होगा। वर्तमान लोकसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा के साथ ही साथ चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा इंडिया गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं के भूमिका की निष्पक्ष और पारदर्शी समीक्षा कर हम अपनी क्षमता को और अधिक बढ़ाते हुए आने वाले झारखण्ड विधानसभा चुनाव के परिणाम को और बेहतर करने का काम करेंगे।
बैठक में विधायक निरल पुरती, जिला सचिव सोनाराम देवगम, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव, राहुल आदित्य, दीपक कुमार प्रधान, चम्बरु जामुदा, डोमा मिंज, मानाराम कुदादा, सुनील कुमार सिरका, दिनेश जेना, सोमबारी बहान्दा, अभिषेक सिंकु, सनातन पिंगुवा, अर्जुन बानरा, कैसर परवेज, बामिया माझी, प्रेम मुंडरी, मो० तबारक, सतीश सुंडी, तुराम बिरुली, मो० मोजाहिद, जवाहर बोयपाई, सोहन माझी, मनसुख गोप, लखन हेम्बरोम, ताराकान्त सिजुई, चुमनलाल लागुरी, संदेश सरदार, शशिभूषण पिंगुवा, राजेश पिंगुवा, सारिक रजा, सोहेल अहमद, राज तुविड, विश्वनाथ बाड़ा, देवेन बारी, शेखर बारिक, राजकिशोर बोयपाई, पूनम जेराई, सुमित्रा सिंकु, मोनिका बोयपाई, दुर्गा चरण देवगम, कपिलेश्वर दोंगो, विजय सिंह बारी, मुन्ना सुंडी समेत काफी संख्या में जिला समिति के सदस्य उपस्थित थे।

