चाईबासा: खेलकूद एव युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के निर्देश के आलोक में जिले में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता को लेकर पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के सभी आवासीय एवं डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र में योग आयोजित किया गया।
खिलाड़ियों ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचने एव इसके नुकसान को लेकर योग के द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने का संदेश दिया और मादक पदार्थों को रोकने हेतु अपनी अपील समाज में की सभी ने 10 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते हुए एक स्वास्थ झारखण्ड बनाने के लिए शपथ लिया।
इसके साथ ही सभी छात्र/छात्राओं ने योग के महत्व को समझते हुए इसे अपने निजी जीवन में शामिल करने का वचन भी लिया वहीं सभी केंद्रों के प्रशिक्षक एवं जिला खेल समन्वयक-चन्दन कुमार राणा उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य हो जिले के विभिन्न प्रखंडों समेत जिला मुख्यालय में 19 से 26 जून तक मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, योग कार्यक्रम, युवा संगोष्ठी, क्विज कंपटीशन, प्रभात फेरी, भाषण प्रतियोगिता, ड्राइंग कंपटीशन, साइकिल रैली समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।




