चाईबासा : आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा की ओर से ओढ़िशा राज्य के क्योंझर जिला अंतर्गत बोलानी में एक घर, एक कैलेण्डर लगाने का अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से सदस्य बनने और संगठन विस्तार कार्यक्रम के बारे में लोगों को जानकारी दिया गया। पिछला महाधिवेशन में साधारण सदस्य और आजीवन सदस्य का बढ़ाये जाने तथा पात्रता से लोगों को अवगत कराया गया।
आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा के बोलानी युनिट अध्यक्ष श्री सोनाराम चांपिया के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने लोगों को सामाजिक जुड़ाव और नयी पीढ़ी को भाषा-संस्कृति पर जागरूक होने के महत्वों को बताया। वर्तमान मातृ संगठन के रूप में चल रहे आदिवासी हो समाज महासभा का संगठन विस्तार कार्यक्रम में सहयोग और समर्थन करने का अनुरोध किया।
गब्बरसिंह ने लोगों से अपील किया कि महासभा और युवा महासभा के अलावे नेशनल आदिवासी रिवाईवल एसोसिएसन, सिंगी एण्ड सिंगी सोसाईटी तथा मिलन चारिटेबल ट्रस्ट जैसे स्वयंसेवी संगठनों के साथ में विभिन्न सामाजिक जागरूकता और भाषा-संस्कृति के संरक्षण पर अनेकानेक गतिविधियाँ भी चलाया जा रहा है। जिससे सामाजिक रूप से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। लोगों के बीच में कैलेण्डर, सांगठनिक लोगो एवं स्टीकर बाँटा गया। इसे घर, बाईक, साईकिल, मोबाईल इत्यादि में सामाजिक संदेश के तौर पर छिपकाने का दायित्व दिया गया।
इस अवसर पर श्याम बिरूवा, पादुम चेरोवा, अर्जुन हेम्ब्रम, बसंती हासदा, दुर्योधन चांपिया, महाती पेंडेकर, मंत्री हासदा, टुंडू लागुरी, बुरू लागुरी, मसलन लागुरी, लक्ष्मी हासदा, फुलमनी चांपिया, सुनिता चांपिया, रतनी चांपिया, मंगल चांपिया, दसमा चांपिया, देवेन्द्र चांपिया, बलि चांपिया आदि लोग मौजूद थे ।

