सिंहभूम से जॉन मीरन मुंडा, गिरिडीह से निखिल सोरेन, रांची से अंजनी कुमार, लोहरदगा से सनिया उरांव लड़गें चुनाव
चाईबासा/संतोष वर्मा : आदिवासी किसान मजदूर पार्टी का बैठक गुमला जिला के घाघरा में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मीरन मुंडा की अध्यक्षता में बैठक की गई। जॉन मीरन मुंडा ने कहा की झारखंड राज्य देश का सबसे ज्यादा धनी राज्य होने के बावजूद सबसे ज्यादा गरीबी दंश झारखंड राज्य झेल रहा है इसका मुख्य कारण है की अलग झारखंड राज्य के घटन के 23 सालों में सभी राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस, जे०एम०एम को सरकार बनाने का अवसर मिला लेकिन सभी पार्टियों ने झारखंड को लूटने का काम किया।
झारखंड में सभी पार्टियों से आदिवासी मुख्यमंत्री हुए लेकिन किसी ने भी 5 व अनुसूची के तहत लिए गए निर्णय जिससे आदिवासियों के विकास का गारंटी हो समता जजमेंट और पेशा कानून का अनुपालन नहीं करा पाया जिसका नतीजा है की खनिज संपदा का लाभ आदिवासियों के विकास नही हुआ।
झारखंड बनने के बाद जो लूट दिखाई देता है वैसा लूट अंग्रेजो के समय में भी नही हुआ। हमारा पार्टी आदिवासी किसान मजदूर के ऊपर शोषण जुल्म अत्याचार के विरुद्ध इस लोकसभा चुनाव में भाग ले रहा है। हमारा मानना है की झारखंड का विकास के लिए 5वीं अनुसूची, समता जजमेंट, पेशा कानून का अनुपालन करा कर के बड़े बड़े विस्थापन परियोजनाओं को रद्द कर विकास का लकीर खींचा जा सकता है। सिंचाई सुविधा का व्यवस्था करा कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
पलायन रोकने के लिए मशीनीकरण पर रोक लगाकर और कम से कम 600रूपया का दैनिक मजदूरी लागू कराया जाए और खनिज संपदा में आदिवासियों को 26% रॉयल्टी जमीन मालिकों को दिया जाए। गैर आदिवासियों के द्वारा हड़पी गई आदिवासी जमीन को वापस कराई जाए। सिंहभूम से जॉन मीरन मुंडा, गिरिडीह से निखिल सोरेन, रांची से अंजनी कुमार, लोहरदगा से सनिया उरांव के चुनाव लड़ाने का निर्णय पार्टी के द्वारा लिया गया।
