गजराज का आतंक से परेशान व सहमें ग्रामीण, सात गांव के खेतों में किया धान का फसल नुकसान


चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में जंगली हाथियों द्वारा नुकसान हुए किसानों ने जिला परिषद को शिकायत कर भुलाया गया। जिला परिषद किसानों का फसल नुकसान हुए फसलों का जायजा लेने पहुंचे। किसानों के बीच हाथियों द्वारा नुकसान फसलों का निरीक्षण  मानसिंह तिरिया जिला परिषद ने किया। किसानों का कहना है कि धान की फसल एवं बागवानी- टमाटर, मूली, छिनी मटर, पालक साग, धनियां पत्ती, लाल साग आदि जंगली हाथियों द्वारा किया गया। मानसिंह तिरिया ने कहा विगत 2 दिन से जंगली हाथियों का आगमन- दाऊबेड़ा बीट जंगल -गांव डाऊबेड़ा, सोसोपी, बुढ़ाकमान, तेन्तोडीपोसी, कुन्दरीझोर-जोड़ापोखर, सिंगाबेड़ा आदि गांव में लगातार जंगली हाथियों का तांडव जारी है।


इस दौरान उन किसानों के पास किसी तरह का पूंजी लगाकर धान की फसल उपजा के यह बागवानी करकेझ बच्चों का पढ़ाई लिखाई घर परिवार चलाने के उम्मीद से खेती कर रहे हैं किसानों का उम्मीद जंगली हाथियों ने चकनाचूर कर दिया। किसानों को भरोसा दिलाते हुए वन विभाग से उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया गया, और तिरिया ने यह भी कहा जंगली हाथियों द्वारा नुकसान होने पर क्षति हुई नुकसान की भरपाई संतोषजनक मुआवजा मिलनी चाहिए, इसके लिए हम किसानों  को आवाज उठानी होगी, यदि संतोषजनक मुआवजा नहीं देती है तो वन विभाग अपना जंगली हाथियों को खुद चराई और भोजन पानी का व्यवस्था कराऐ,किसानों का फसल खाकर सरकार अपना हाथियों को पाल रहा है या नहीं चलेगा। 


सरकार अपना व्यवस्था स्वयं बनाकर हाथीयों को पाले और उनको व्यवस्थित  रुप से समय पर भोजन पानी दे। सारंडा जंगल में खदान करके ब्लास्टिंग से जंगली हाथियों  गांव की ओर चल आ रहे हैं इससे सीधे मनुष्य और जंगली हाथियों के बीच टकराव  उत्पन्न हो रहा है इसका भी सरकार स्थाई रूप से व्यवस्था करें। और वन विभाग के द्वारा किसी तरह का ग्रामीणों के बीच हाथी बागान एरिया तो विवाह के लोग आकर जंगली हाथियों को बागाने में मदत नहीं करना एवं टॉर्च लाइट भी ग्रामीणों को व्यवस्था नहीं करने  से ग्रामीण काफी आक्रोश हो जाते हैं इसलिए विभाग को  ग्रामीणों के बीच अच्छा संबंध  बनाए रखने के लिए पहल करें। 


ग्रामीणों के बीच तालमेल बनाए रखना चाहिए।नुकसान हुए किसानों का नाम एवं सामग्री ग्राम बूढ़ाकमान- मधुसूदन तिरिया फूल गोभी पालक साग मूली टमाटर आदि 50 डिसमिल। ग्राम कुदाहातु -मंगल सिंह हेंब्रम मूली, कंसारी  40 डिसमिल, ओजोन बांडारा- मुली, पालक साग, चीनी मटर, टमाटर, लाल साग- 50 डिसमिल, पीतांबर तिरिया- टमाटर, पालक साग, लाल साग- 50 डिसमिल, ठाकुर सिंह तिरिया- धनिया पत्ती, पालक साग, चीनी मटर 50 डिसमिल बस तेरा कोलंबस तिरिया टमाटर, पालक साग, धनिया पत्ती, मूली सग, चीनी मटर 60 डिसमिल, धान की फसल नुकसान हुए-ग्राम कुदाहातु -रघुनाथ तिरिया- धान की फसल 50 डिसमिल,सोसोपी -नारायण तिरिया धान की फसल खेत में रखे धान 30 क्विंटल। लगभग खेत में 1 एकड़।
बृजमोहन तिरिया-5 एकड़ लगभग धान की फसल।
कुन्दरीझोर-जोड़ापोखर में रामलाल मांझी, 2 एकड़ धान की फसल।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post