![]() |
| फोटो: बागजाता यूरेनियम माइंस से सटे गांव बुरुडीह में पानी में डूबे धान की फसल |
जादूगोड़ा: यूसील की बागजाता यूरेनियम प्रोजेक्ट के आस-पास के गांव मसलन बुरुडीह, बागजाता में मूचौग तूफान ने भारी तबाही मचाई है। खेतो में काट कर रखी कई एकड़ धान की फसल बर्बाद हो चुका है। इधर इस बर्बादी को लेकर क्षेत्र के किसान छोट राय हांसदा, भैरव हासदा ने झारखंड सरकार से क्षतिपूर्ति मुआवजा की मांग की है।
उन्होंने कहा की धान की कटाई कर घर ले जाने के लिए किसान खेत में छोड़ रखा हुआ था। इसी बीच 6-7 दिसंबर को आई मूचौग तूफान से धान पानी में डूब गए है। जिसकी वजह से किसानों को धान की भारी क्षति का अनुमान है।अब इस धान को आड़ी रख कर सुखानी होगी।ऐसे में कितना धान बचेगा कहना मुश्किल है।उन्होंने झारखंड सरकार से किसानों को फसल बीमा देने की मांग की है।

