यूसील तकनीकी निर्देशक राजेश कुमार ने बच्चो को किया पुरुस्कृत
गुणवत्ता युक्त शिक्षा से यहां के बच्चे अंतरराष्ट्रीय पटल पर विद्यालय का नाम करेगे रौशन: राजेश कुमार
जादूगोड़ा : टाटा हाता मेंन रोड स्थित डेटन इंटरनेशनल स्कूल, तेतला में आज शनिवार को एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इधर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के तकनीकी निदेशक राजेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पोटका थाना प्रभारी विनोद लकी टुडू खास मेहमान थे।इधर कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान एवं स्वागत गीत के साथ की गई।
इस दौरान बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व विजयी प्रतिभागियों को यूसील के तकनीकी निर्देशक सह समारोह के मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने पुरुस्कृत कर सम्मानित किया।इस मौके पर कम्पनी के तकनीकी निर्देशक राजेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में डेटन जैसे गुणवत्ता युक्त स्कूल का होना, क्षेत्र के बच्चों के विकास को दर्शाता है।उन्होंने आगे कहा कि डेटन स्कूल प्रबंधन द्वारा आदिवासी बच्चो के बीच शिक्षा के क्षेत्र में आगे आना सराहनीय पहल की प्रशंसा की तथा कहा की निश्चित ही आने वाले वर्षों में यहां के बच्चे अंतरराष्ट्रीय पटल पर नजर आएंगे व विद्यालय का नाम रौशन करे। यही हमारी शुभकामना है। इस समारोह की पोटका थाना प्रभारी ने भी संबोधित किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के वाइस चेयरपर्सन वैद्यनाथ मार्डी, सचिव बसंत तिर्की कोऑर्डिनेटर मुनमुन तिर्की समेत शिक्षिका नेहा रीना टोपनो, मनीषा करवा, झूमा सरकार, अनीता पांडे, सुचित्रता गुहा, सहायक कर्मचारी सोमवारी मुर्मू, अनिल सरदार, शरद कालिंदी, गोपाल भद्र ने अहम योगदान दिया।

