राज्य के साथ साथ जिला के संवेदकों पर भी डिबार की तलवार लटकने वाली है

 राज्य के साथ साथ जिला के संवेदकों पर भी डिबार की तलवार लटकने वाली है



राज यादव को ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है? सत्यम बिल्डर, राजीव कंस्ट्रक्शन, शास्त्पति राजेश सिंह पर डिबार की तलवार लटकने लगी है?



सबसे अधिक योजना मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में लम्बित है, राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त एक बड़े ठेकेदार के पास कई योजना कार्य लम्बित है

DMFT फंड की योजना को लम्बित रखने वाले संवेदकों को नई निविदा आवंटित नहीं की जाएगी। सुत्र

ग्रामीण कार्य विभाग में MGSY और PMGSY के सड़कों को लम्बित रखने वाले भी संवेदकों को कार्य आवंटित नहीं किया जाएगा। सुत्र

जिला के सभी एजेंसी एक दूसरे एजेंसी से कार्य लम्बित रखने वाले संवेदकों की सूची एकत्रित करने में जुटे हैं। सुत्र

ग्रामीण विकास विशेष में बड़े संवेदकों पर कार्य लम्बित रखने के कारण डीबार की कार्रवाई शुरू हो गई है। सुत्र










ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने पत्र जारी कर जिला के सभी विभागों के एजेंसियाँ को DC के पत्र का हवाला देते हुए योजना कार्य को लंबित रखने वाले संवेदक की जानकारी मांगी है.

संतोष वर्मा

चाईबासाः निविदा निष्पादन से पहले संवेदकों के द्वारा कार्य लम्बित रखने की रिपोर्ट एकत्रित की जा रही है. इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय ग्रामीण नियोजन कार्यक्रम के कार्यपालक अभियंता के साथ साथ ग्रामीण विकास विशेष एवं अन्य एजेंसी भी एक दूसरे एजेंसी से रिपोर्ट मांगी है। पूर्व में निविदा शर्तों में डीसी के एक कार्यवाही के आलोक में लम्बित रखने वाले संवेदकों को कार्य आवंटित नहीं करना है. इस सम्बन्ध में संवेदकों को शपथ पत्र भी देना पड़ता है.वर्तमान में अब इस मामले में जिला प्रशासन पूरी तरह कड़ा रुख अपनाते हुए एजेंसी को कड़े हिदायत दे दी है. इसका मतलब यह है कि अब लम्बित रखने वाले संवेदकों की खैर नहीं है. यानी राजनीतिक सरंक्षण वाले संवेदकों को भी अब एजेंसी छूट नहीं दे सकते हैं, मतलब निविदा निष्पादन में निविदा शर्तों का कड़ाई के साथ पालन करना होगा. दूसरी ओर बड़ी खबर सामने आई है कि ग्रामीण विकास विशेष के मुख्य अभियंता अवधेश कुमार ने जिला के बड़े बड़े संवेदकों को डीबार करने की कार्रवाई के लिए कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिए हैं. सूत्रों के अनुसार संवेदक सत्यम बिल्डर, राजीव कंस्ट्रक्शन, शास्त्पति राजेश सिंह के साथ राज यादव को कार्य लम्बित रखने के कारण डीबार करने की सूचना है। जहां विभाग ढीली गति यानि समय पर कार्य नहीं करने, साथ ही एक से दो साल बीतने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं किया है.अब देखना है कि राज्य के साथ जिला के कड़े रुख से राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त संवेदक पर कितनी कार्रवाई होती है या चिट्ठी पत्र में ही कार्रवाई दफन हो जाएगा. जिला प्रशासन के कड़े रुख से एजेंसी सकते में हैं. माननीय लोगों के नजदीकी ठेकेदार सबसे अधिक योजना लिए हुए हैं, जो समय पर कार्य नहीं किए हैं.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post