मंत्री दीपक बिरुवा ने दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस -प्रशासनिक अधिकारियों एवं पूजा समितियो के साथ की बैठक

 मंत्री दीपक बिरुवा ने दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस -प्रशासनिक अधिकारियों एवं पूजा समितियो के साथ की बैठक  



 मंत्री ने पूजा से पूर्व पूरे शहर एवं पूजा पंडाल के आसपास साफ सफाई ,बेहतर बिजली सुविधा, यातायात एवं सभी तरह के आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने एवं सभी समस्याओं का समाधान करने का दिया निर्देश


संतोष वर्मा

चाईबासा:  प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों तथा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक झारखण्ड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा की अध्यक्षता में चाईबासा परिसदन स्थित सभागार में हुई । मंत्री श्री बिरुवा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति , चाईबासा के मुख्य संरक्षक भी हैं । बैठक में शहर के सभी 22 पूजा समितियों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे । बैठक के दौरान विभिन्न पूजा समितियों की समस्याओं एवं उसके समाधान पर चर्चा हुई । केंद्रीय दुर्गा पूजा के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने सभी पूजा पंडालों की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री श्री बिरुवा ने सभी समस्याओं से अवगत होने के पश्चात दुर्गा पूजा के अवसर बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । उन्होंने पूजा के अवसर पर टूटी फूटी सड़कों की मरम्मत कराने और सफाई की समुचित व्यवस्था करने को कहा । उन्होंने विधि व्यवस्था पर पूरा ध्यान रखने को कहा, ताकि पूजा के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने शांति और सद्भावना के माहौल में हर्षोल्लास के साथ लोगों से दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। बैठक का संचालन संरक्षक राजीव नयनम ने किया । बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने पूजा के दौरान आने वाली समस्याओं का आपस मे समन्वय स्थापित कर समाधान करने की बात कही। उन्होंने पूजा के आयोजन में सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने का अपील किया। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने कहा कि पूजा के दौरान पुलिस पूरी तरह से चाक चौबंद रहेगी। विधि व्यवस्था बनाए रखने में उन्होंने पूजा कमिटियों के वॉलंटियरों से सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने पूजा के आयोजन में हाई कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा । , नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी संतोषिनी मुर्मू , विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता गौतम राणा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता बिनोद कुमार , अग्निशमन विभाग के अधिकारी रामयश सिंह , सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी बिनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी , केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महासचिव आनंद प्रियदर्शी , उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा , त्रिशानु राय , चंदन कुमार पांडेय , राजू यादव, दिलीप खंडेलवाल, संयुक्त सचिव रंजन सिंह , आशीष कुमार सिन्हा , देवनाथ द्विवेदी  सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post