पंचायती राज विभाग ने मझगांव को दिया बस स्टैंड और मार्केट कॉम्पलेक्स
मझगांव के विधायक निरल पूर्ति ने पथ निर्माण विभाग से बस स्टैंड की आवंटित भूमि को जिला परिषद में हस्तगत करने के लिए लिखा पत्र
मझगांव बस ऐसोसिएशन भी बस स्टैंड की मांग लगातर करते रहें हैं, आज उनकी मांग पूरी हो गई हैः विधायक
संतोष वर्मा
चाईबासाःजिला परिषद चाईबासा के द्वारा प्रस्तावित बस स्टैंड और मार्केट कॉम्पलेक्स की स्वीकृति पंचायती राज विभाग के द्वारा दे दी गई है। यह योजना तीन करोड़ छप्पन लाख की लागत से बनेगी। इस सम्बन्ध में माननीय विधायक निरल पूर्ति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या में उलझे बस स्टैंड के आवंटित भूमि को तत्काल पथ निर्माण विभाग से वापस लेने के लिए विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को पत्र लिखें हैं। अंचल अधिकारी के द्वारा साल 2025 को भूमि की चिह्नित कर दी गई थी। विधायक के प्रयास से जल्द ही मझगांव के ओड़िसा अंतर्राज्यीय सीमा से आने वाले बसों और राहगीरों के साथ साथ यात्रीगणों को बस स्टैंड पर सारी सुविधा मिल सकेगी, साथ ही मार्केट कॉम्पलेक्स बनने से रोजगार और बाजार में रौनक बढ़ेगी।
