MMDR के विरोध में 07 सितंबर 2026 को आमरण अनशन पर बैठेंगे : संजय दास

MMDR के विरोध में 07 सितंबर 2026 को आमरण अनशन पर बैठेंगे :  संजय दास

संतोष वर्मा

Chaibasa: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 (MMDR) के विरोध में झामुमो कोंदोवा पंचायत के अध्यक्ष संजय दास ने आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि 7 सितंबर 2026, सोमवार को टोंटो प्रखंड कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय आमरण अनशन करेंगे।

संजय दास ने कहा कि MMDR संशोधन विधेयक झारखंड के खनिज संसाधनों और राज्य के अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है। झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के प्राकृतिक संसाधनों से राज्य को मिलने वाले राजस्व का उपयोग जनकल्याणकारी योजनाओं में किया जाता है। ऐसे में खनिज क्षेत्र से जुड़े अधिकारों में किसी भी प्रकार की कटौती राज्य के हितों को प्रभावित कर सकती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को झारखंड के हितों और यहां के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए MMDR संशोधन विधेयक पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की नीतियों का प्रतिकूल असर झारखंड के विकास और जनकल्याण पर पड़ सकता है। संजय दास ने कहा कि उनका आमरण अनशन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने का माध्यम है। उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से 7 सितंबर को टोंटो प्रखंड कार्यालय के समक्ष पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक झारखंड के अधिकारों और हितों की रक्षा नहीं होगी, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।

आयोजक: संजय दास, अध्यक्ष, झामुमो कोंदोवा पंचायत

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post