महिला कॉलेज चाईबासा में आयोजित हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम
संतोषृ वर्माः
Chaibasa राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 27 अगस्त 2026 को वर्चुअल माध्यम से ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम के तहत देशभर के युवाओं एवं एथलीटों के साथ सीधा संवाद किया। पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत महिला कॉलेज चाईबासा में भी इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में किया गया, जिसमें 180 छात्राओं सहित कॉलेज के प्राध्यापकों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले से चयनित दो कॉलेजों के युवाओं ने सहभागिता की। संवाद का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना तथा राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका को मजबूत करना था।
कार्यक्रम के पाँच प्रमुख विषयों में खेल पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तराशना, युवा नेतृत्व, विकसित भारत तथा ‘नशा मुक्त युवा’ आंदोलन शामिल रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेलों के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा, अनुशासन और प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने खेल और युवा शक्ति को विकसित भारत के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बड़कुँवर गागराई उपस्थित रहे। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजना पी.वी. खलखो एवं डॉ. मीनाक्षी मुंडा, चंद्रमोहन तियू की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिले के स्पोर्ट्स आइकॉन जगन्नाथ गागराई एवं मिली मछुवईन को विशेष रूप से शामिल किया गया। वहीं इंफ्लूएंसर विवेक कुमार एवं राजनंदिनी जेराई ने भी सहभागिता की।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक विकास मिश्रा, डॉ. राजीव लोचन, डॉ. बबीता कुमारी, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. अमृता जायसवाल, डॉ. अंजना सिंह, डॉ. रूबी, शीला समद, प्रीति देवगम, सितेंद्र रंजन सिंह एवं मदन मोहन मिश्रा,उमा शंकर दास सहित 180 छात्राएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पश्चिमी सिंहभूम NIC की टीम एवं BSNL की टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। मंच संचालन श्रेया अग्रवाल एवं प्रियंका कुमारी ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला युवा अधिकारी अभिषेक आनंद तथा महिला कॉलेज चाईबासा की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रोग्राम ऑफिसर्स डॉ. अर्पित सुमन टोप्पो एवं मनीषा बिरुआ का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम ने छात्राओं एवं युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता, नेतृत्व क्षमता, स्वस्थ जीवनशैली तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।



