ताइक्वांडो प्रशिक्षक बासुदेव लकड़ा का निधन, विधायक ने अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि

 ताइक्वांडो प्रशिक्षक बासुदेव लकड़ा का निधन, विधायक ने अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि

santosh verma

Chaibasa: गोइलकेरा के बिरसा टोली निवासी व ताइक्वांडो प्रशिक्षक बासुदेव लकड़ा(44 वर्ष) का रविवार की सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें ब्रेन हैमरेज के कारण दो दिन पहले ही इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था। क्षेत्र के युवा प्रतिभावान के निधन की सूचना पाकर विधायक जगत माझी गोइलकेरा स्थित बासुदेव के घर पहुंचे। यहां उन्होंने अंतिम दर्शन कर पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाये और श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। विधायक ने बासुदेव लकड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा क्षेत्र का एक होनहार युवा की आकस्मिक निधन क्षेत्र और खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।



 उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बासुदेव लकड़ा के असामयिक निधन से गोइलकेरा में शोक की लहर है। वे खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों में काफी सक्रिय रहते थे। बिरसा स्पोर्टिंग क्लब के सचिव के तौर पर भी विभिन्न आयोजनों में उनकी भूमिका रहती थी। विधायक के अलावा गोइलकेरा प्रखंड प्रमुख निरूमनी कोड़ाह, जिला परिषद सदस्य ज्योति मेराल, झामुमो नेत्री नवमी उरांव, मुखिया दिनेश चंद्र बोयपाई, पंसस बानी सिन्हा, चक्रधरपुर के ताइक्वांडो कोच अनुराग शर्मा, झामुमो जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, किशोर खलखो समेत काफी संख्या में लोग  श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post