Saraikela Police Transfer: सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला


सरायकेला। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ द्वारा व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी जिलादेश संख्या-806/2026 के तहत कुल 30 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार पुलिस केंद्र, विभिन्न थाना एवं ओपी में कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक, अवर निरीक्षक तथा महिला सहायक अवर निरीक्षकों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को 28 जून 2026 तक अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।



तबादला सूची में पुलिस केंद्र सरायकेला से विश्वजीत कुमार तिवारी, हीरालाल कुमार एवं विक्रमादित्य पाण्डेय को आदित्यपुर थाना भेजा गया है। वहीं अजय पासवान को गम्हरिया थाना में पदस्थापित किया गया है। आदित्यपुर थाना से कई पुलिस पदाधिकारियों को अन्य थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों की नई तैनाती आदित्यपुर थाना में की गई है। गम्हरिया, काण्ड्रा, चौका, चाण्डिल, सरायकेला, खरसावाँ, कपाली ओपी, आमदा ओपी तथा दलभंगा ओपी सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी एवं परिचारी प्रवर को स्थानांतरण आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। साथ ही निर्धारित समय सीमा तक योगदान नहीं करने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध प्रतिवेदन समर्पित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अधिकारियों के नई जिम्मेदारी संभालने के बाद पुलिस व्यवस्था में और अधिक सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post