अडानी एसीसी सीमेंट प्लांट बंद को लेकर आहूत त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा

 अडानी एसीसी सीमेंट प्लांट बंद को लेकर आहूत त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा 



कम्पनी प्रबंधन pf घोटाला किया है जांच होना चाहिएः जॉन मिरन मुण्डा



बैठक झींकपानी में होती तो सभी प्रभावित लोग शामिल हो पाते और अपनी बात रख पातेः रमेश बालमुचू

santosh verma

Chaibasa: अडानी एसीसी सीमेंट कम्पनी द्वारा बिना पूर्व सूचना दिए झींकपानी प्लांट को 5 मई से बंद कर दिया गया है। इसी को लेकर आज परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा की अध्यक्षता में चाईबासा समाहरणालय सभागार में त्रिपक्षीय वार्ता हुई।  यह त्रिपक्षीय बैठक बिना नतीजा के ही सम्पन्न हो गयी। इसमें सिंहभूम सांसद जोबा माझी, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू मौजूद रहे। बैठक में क्या चर्चा हुई है और क्या निर्णय लिया गया है इसके बारे में जिला प्रशासन या कंपनी प्रबंधन की ओर से मीडिया से कोई जानकारी साझा नहीं की गई। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एसीसी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक रमेश बालमुचू ने झींकपानी में खुले स्थान पर बैठक करने की बजाय चाईबासा में बंद सभागार में बैठक आयोजित करने के औचित्य पर ही सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि बैठक झींकपानी में होती तो सभी प्रभावित लोग शामिल हो पाते और अपनी बात रख पाते, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि बैठक में कोई भी संतोषजनक निर्णय नहीं हो सका है। कंपनी का कहना है कि जब तक बोर्ड से कोई निर्णय नहीं आता है तब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। रमेश‌ बालमुचू ने कहा कि आज की बैठक में किसी बात पर भी कोई स्पष्ट वार्ता नहीं हो सकी और ना ही कोई निर्णय हो सका है। वहीं कामगार मजदुर युनियन के नेता जॉन मिरन मुण्डा के द्वारा वार्ता में बताया गया कि कम्पनी प्रबंधन pf घोटाला किया है जांच होना चाहिए।गुमडा नदी में श्रृंखला बद्ध चेक डैम निर्माण कर सालों भर सिंचाई सुविधा देकर छेत्र का बिकास करना और गुमडा नदी में टूटा हुआ पुल का निर्माण करना ताकि स्कूली बच्चों को सुविधा मिल सके। बैठक में सभी एसडीओ, जिला खनन पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी, झींकपानी एवं टोंटो प्रखंड प्रमुख, अंचल अधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, मुखिया, झींकपानी इलाका मानकी, ग्रामीण मुंडा कोंदवा एवं दोकट्टा, कामगार श्रमिक, कर्मचारी सहित स्थानीय ग्रामीण- रैयत शामिल हुए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post