रात्रि चौपाल में मलेरिया, फाईलेरिया, डेंगू जैसी बिमारियों के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार की दी गई विस्तृत जानकारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंझारी के ग्राम बड़ा तोरलो में रात्रि चौपाल कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
santosh verma
Chaibasaःसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंझारी अन्तर्गत ग्राम बड़ा तोरलो में रात्रि चौपाल कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वास्थ्य जगरूकता का नेतृत्व जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (VBD) डॉ मीना कालुन्डिया तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ परमानन्द बिरुवा द्वारा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस कार्यक्रम में लगभग 200 ग्रामीण महिला-पुरुष, युवाओं एवं बुजुर्गों ने भाग लिया। रात्रि चौपाल के दौरान मलेरिया, फाईलेरिया, डेंगू जैसी बिमारियों के कारण, लक्षण बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों को एसआई शंभू शंकर गोप ने बताया कि समय पर जाँच एवं उपचार के साथ-साथ मच्छर नियंत्रण के उपाय अपनाकर इन बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
कार्यक्रम में प्रोजेक्टर एवं ओडियो विजुवल के मध्यम से फिल्म का प्रदर्शन कर जन-जगरूकता किया गया। ग्रामीणों ने रुचि पूर्वक पूरे कार्यक्रम देखकर स्वास्थ्य संदेशों को गंभीरता से ग्रहण किया।
पिरामल फाउडेशन की ओर से अजित कुमार ने मलेरिया, फाइलेरिया - डेंगू के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। साथ ही इसकी रोकथाम हेतु मछरदानी का नियमित उपयोग, घरों के आस-पास साफ सफाई बनाए रखने, कीटनाशी छिड़काव सभी घरों, सभी कमरों में कराने एवं बुखार होने पर तुरंत जाँच कराने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर के दौरान रक्तचाप (BP) रक्त शर्करा (Sugar), मलेरिया, हेमोग्लोबिन का जाँच कर आवश्यकतानुसार परामर्थ एवं उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। मौके पर बीडीएम नरेश गोप, सीएचओ गंगा, अंजु रोशनी बेक, प्रतिभा तिग्गा, सुजाता पड़ेया, एएनएम अंजुला तिर्की, बबीता कुमारी, बबली कुमारी, एमपीडब्लू प्रभुनाथ बोयपाई, अभिषेक बेहरा, हेमंत बिरुवा समेत अन्य उपस्थित रहे।
