Chaibasa News: मनोहर झा के निधन पर सांसद ने जताया शोक, अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि


चक्रधरपुर: मनोहरपुर प्रखंड के चिरिया निवासी झामुमो समर्थक मनोहर झा के निधन पर सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने शोक जताया है। सोमवार को अनुमंडल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच सांसद जोबा माझी ने स्व. झा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मनोहर झा के परिजनों से मुलाकात की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ढांढ़स बंधाया। साथ ही शव का पोस्टमार्टम करा चिरिया भेजने में मदद की। मालूम हो कि मनोहर झा सांसद जोबा माझी के करीबी समर्थक थे। रविवार की सुबह अपने आवास में उन्होंने आत्महत्या कर लिया था। सांसद ने मनोहर झा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा चिरिया माइंस मजदूरों की समस्या और क्षेत्र के विकास को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। उन्होंने मनोहर झा के निधन को क्षेत्र और झामुमो पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post