सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां बच्चों के साथ साझा कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने राहुल गांधी को संविधान का रक्षक, जाति जनगणना के नायक, न्याय के योद्धा और देश के जनप्रिय नेता बताते हुए उनके विचारों और जनहित के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समाज में प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूलकांत झा, जिला मीडिया चेयरमैन सुमंत शर्मा, जिला महासचिव राजू रजक, प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, रंजीत पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
