बडाजामदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गुप्त सूचना पर पुलिस नें तीन जगहों पर की छापेमारी, 7 चोरी की बाइक बरामद, मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपी हिरासत में

 बडाजामदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गुप्त सूचना पर पुलिस नें तीन जगहों पर की छापेमारी, 7 चोरी की बाइक बरामद, मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपी हिरासत में



संतोष वर्मा

Chaibasaःपश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में पढ़ने बड़ाजामदा थाना पुलिस, किरूबुरू व नोवामुण्डी पुलिस नें संयुक्त रूप से बडाजामदा क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर एसपी अमित रेणु के निर्देश पर किरीबुरू एसडीपीओ विनित कुमार किन्डो के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने बडाजामदा, नोवामुंडी और किरीबुरू थाना पुलिस के साथ संयुक्त छापामारी कर 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 3 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है.

गुप्त सूचना पर बनी टीम, 3 जगह हुई छापेमारी

20 जून को एसपी अमित रेणु को सूचना मिली कि बडाजामदा ओपी क्षेत्र में 5-6 संदिग्ध बाइक चोर चोरी की मोटरसाइकिल बेचने और चोरी की बाइक से छिनतई-चोरी की घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं. सूचना सत्यापित होने के बाद एसपी ने तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया. एसडीपीओ किरीबुरू विनित कुमार किन्डो के नेतृत्व में बडाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव, नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार, किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार, किरीबुरू अंचल के पु०नि० बासुदेव मुंडा, पु०अ०नि० निमिर हेस्सा, पु०अ०नि० अखिलेश कुमार सिंह, स०अ०नि० रामविलाश महतो, स०अ०नि० विनोद कुमार सिंह और सशस्त्र बल की टीम बनाई गई.

टीम ने तीन स्थानों पर एक साथ छापामारी की. पहली दबिश बडाजामदा टंकीसाई स्थित दयाल कुमार नाग के घर, दूसरी नोवामुंडी डुकासाई में संदीप पिंगुवा के घर और तीसरी बडाजामदा लाल बिल्डिंग के पास झाड़ी में दी गई. तीनों जगहों से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों की कुल 7 मोटरसाइकिलें बरामद कर विधिवत जब्ती सूची बनाई.

मास्टरमाइंड दयाल कुमार नाग उर्फ मंगरू सहित 6 पकड़े गए  

पुलिस ने कांड में शामिल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया. इनमें दयाल कुमार नाग उर्फ मंगरू उम्र 20 वर्ष पिता अनिल कुमार नाग, ग्राम बडाजामदा टंकीसाई थाना गुवा बडाजामदा को गिरफ्तार किया गया. संदीप पिंगुवा उर्फ पोटी उर्फ तितली उम्र 25 वर्ष पिता स्व० राजेश पिंगुवा, ग्राम नोवामुंडी डुकासाई थाना नोवामुंडी को पकड़ा गया. तीसरा आरोपी बॉबी दास उम्र 19 वर्ष पिता काडे दास, ग्राम बडाजामदा भट्ठीसाई थाना गुवा बडाजामदा है. पूछताछ में दयाल नाग और संदीप पिंगुवा की पहचान गिरोह के मास्टरमाइंड के रूप में हुई. दोनों आदतन अपराधी हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं.बाकी 3 आरोपी विधि विरुद्ध किशोर हैं, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर निरुद्ध किया गया है. सभी 6 आरोपियों को न्यायिक हिरासतज में भेजा जा रहा है.

बाइक से करते थे छिनतई- मारपीट  

गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमालग कर राहगीरों से छिनतई, चोरी और मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते थे. चोरी की बाइक को बेचने के लिए ग्राहक भी तलाशते थे. बरामद बाइकों में 4 हीरो होंडा स्प्लेंडर, 1 हीरो होंडा, 1 होंडा लिवो रजि० नं० JH05CP-7512 और 1 होंडा एक्टिवा स्कूटी रजि० नं० JH05BV-2807 शामिल हैं. सभी वाहनों के चेचिस और इंजन नंबर नोट कर उनकी जांच की जा रही है.इस संबंध में गुवा बडाजामदा थाना में कांड संख्या 20/2026 दिनांक 20.06.2026 धारा 317(5)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. धारा 317(5) चोरी का माल रखने-बेचने और 3(5) संयुक्त आपराधिक कृत्य से संबंधित है. पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की बाइक खरीदने वाले लोगों की भी तलाश कर रही है.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post