Saraikela News: विश्व पर्यावरण दिवस पर आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में 100 पौधों का रोपण


सरायकेला: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम की ओर से वार्ड संख्या 17 स्थित जयप्रकाश उद्यान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत लगभग 100 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान जामुन, नीम, आंवला, पीपल, अमरूद, काजू, आम, ढाक समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद श्रीमती नीतू शर्मा ने की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर निगम के अपर आयुक्त रवि प्रकाश, उप अपर आयुक्त पारुल सिंह, महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह सहित नगर निगम के सभी वार्ड पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में वार्ड 17 के स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर पौधारोपण किया।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। सभी लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने की अपील की गई। कार्यक्रम का समापन पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post