World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस पर वृद्ध आश्रम में सरायकेला उपायुक्त ने किया वृक्षारोपण


सरायकेला: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने साहिबगंज स्थित वृद्ध आश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में वृद्ध आश्रम के वरिष्ठ नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान उपस्थित लोगों को वृक्षों के महत्व तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। जिला प्रशासन ने नागरिकों से वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post