चिड़िया माइंस के मजदूरों के हक की लड़ाई में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, बकाया भुगतान और रोजगार बहाली की उठाई जोरदार मांग


 चिड़िया माइंस के मजदूरों के हक की लड़ाई में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, बकाया भुगतान और रोजगार बहाली की उठाई जोरदार मांग



sसंतोष वर्मा

Chaibasa ःचिड़िया (पश्चिमी सिंहभूम), 5 जून। चिड़िया माइंस क्षेत्र में आयोजित एक मजदूर सभा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने मजदूरों की समस्याओं से अवगत होते हुए उनके अधिकारों और लंबित मांगों के समर्थन में जोरदार आवाज उठाई। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डुबिल माइंस के बंद होने के कारण कार्य से वंचित हुए 245 मजदूरों को अविलंब पुनः बहाल किया जाना चाहिए। साथ ही जिन मजदूरों की मृत्यु हो चुकी है अथवा जो कार्य करने में असमर्थ हो गए हैं, उनके आश्रितों को रोजगार प्रदान किया जाए।

उन्होंने कहा कि पूर्व में कार्यरत कंपनी एमएसपीएल एवं अन्य ठेकेदारों के अधीन कार्य कर चुके मजदूरों का लंबित पीएफ, ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण तथा अन्य बकाया राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सेल प्रबंधन से बंद पड़े माइंस को पुनः चालू कर स्थानीय युवाओं और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मजदूरों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा उनके बकाया हक और अधिकार दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने मजदूरों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों को सरकार और प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह, महामंत्री राजेश विश्वकर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अंजनी सिंह, मजदूर नेता कांडू चौबे, मनोहर झा, सुनील दास, घनश्याम गणपति सहित अनेक श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभा में बड़ी संख्या में मजदूर, महिला श्रमिक, स्थानीय ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और मजदूर हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post