मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, 2025-26 के अंतर्गत जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया

मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, 2025-26 के अंतर्गत जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया



पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं पौधा प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया



उपायुक्त ने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छ वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है



santosh verma

Chaibasa  ः पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो की मौजूदगी में मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, 2025-26 के अंतर्गत जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं हाइजीन के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाले जिले के कुल पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं पौधा प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छ वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वच्छता केवल विद्यालय परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के माध्यम से समाज में भी सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यालयों से स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं हाइजीन संबंधी गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के अंतर्गत चयनित विद्यालयों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। इसके तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय- चक्रधरपुर, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं पीएमश्री राजकीय सेकेंडरी स्कूल- टाटा कॉलेज कॉलोनी को दो-दो लाख रुपये तथा दो विद्यालयों- प्राथमिक विद्यालय- सिमबंधा व निजी स्कूल, साई मोंटेसरी इंग्लिश मीडियम स्कूल को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post