Rairangpur News: "हो ज्ञान बगान" के द्वारा आयोजित "हो' ज्ञान बाती सम्मान समारोह - 2026" से सम्मानित हुए सैकड़ों हो' छात्र-छात्राएं


रायरंगपुर (ओडिशा): "हो' ज्ञान बगान" के तत्वावधान में आयोजित "हो' ज्ञान बाती सम्मान समारोह-2026" का भव्य आयोजन 7 जून को रायरंगपुर शहर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2026 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हो' समुदाय के छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना था। समारोह में ओडिशा एवं झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। समारोह में ओडिशा के विभिन्न जिलों के अलावा झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां जिले के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। झारखंड से हो' समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में साधु हो को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोलेन नायक थे। विशिष्ट अतिथियों में माधुरी कोड़ा, दिनेश चंद्र पुरती, गंगाधर हेंब्रम, बोंजो सुंडी, डॉ. प्रिया देवगम, प्रकाश पूर्ति तथा रविंद्र तियु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पूनम पूरती ने किया। आयोजन को सफल बनाने में "हो' ज्ञान बगान" के संस्थापक गोमेया ओमोंग सहित कल्पना बागे, चंद्रिका कोंडेंगकल एवं अन्य युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post