विश्व पर्यावरण दिवस पर नोवामुंडी लौह अयस्क खदान में वृहत वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर नोवामुंडी लौह अयस्क खदान में वृहत वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन



santosh verma

Chaibasa  ः विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नोवामुंडी लौह अयस्क खदान द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, पारिस्थितिक पुनर्स्थापन तथा सतत खनन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए व्यापक वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित योहान येजेरला, खान सुरक्षा निदेशक, चाईबासा क्षेत्र, डीजीएमएस ने आम का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने और सतत विकास के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही, उन्होंने डीजीएमएस के 125वीं स्थापना दिवस पर ली गई पर्यावरण संरक्षण प्रतिबद्धता के बारे में भी बताया।



कार्यक्रम का आयोजन नोवामुंडी लौह अयस्क खदान के हिल-6 वेस्ट डंप क्षेत्र में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत खदान पट्टा क्षेत्र में 1,720 पौधों का रोपण किया गया जिसमें आम, जामुन, अमरूद, अर्जुन, करंज, नीम, नींबू सहित विभिन्न स्थानीय एवं फलदार प्रजातियों के पौधे शामिल थे।हरित आवरण को बढ़ाने तथा जैव विविधता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष रूप से साल प्लांटेशन प्लॉट एवं फलोद्यान (फ्रूट ऑर्चर्ड) प्लॉट विकसित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में नितेश माहेश्वरी (माइन मैनेजर), ए जे जॉर्ज (हेड इक्विपमेंट), निरंजन जेना (प्रोडक्शन मैनेजर), सुश्री दुर्वा तेंदुलकर (सहायक प्रबंधक), हर्ष (पर्यावरण अभियंता) सहित टाटा स्टील के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, माइन फोरमैन, माइनिंग मेट्स, एचईएमएम ऑपरेटर, विभिन्न विभागों के कर्मचारी तथा संविदा कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post