2025 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (भा.प्र.से.) की प्रशिक्षु पदाधिकारी सुश्री ईरा जोरवाल ने डीसी,एसपी व डीडीसी से किया शिष्टाचार मुलाकात

 2025 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (भा.प्र.से.) की प्रशिक्षु पदाधिकारी सुश्री ईरा जोरवाल ने डीसी,एसपी व डीडीसी से किया शिष्टाचार मुलाकात 



उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रशिक्षु पदाधिकारी का जिले में स्वागत करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिले की भौगोलिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक विशेषताओं की जानकारी प्रदान की 



प्रशिक्षण अवधि में सुश्री ईरा जोरवाल जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं सरकारी संस्थानों का भ्रमण कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन करेंगी



संतोष वर्मा

chaibasa ःपश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में आज उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनु तथा उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार से 2025 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (भा.प्र.से.) की प्रशिक्षु पदाधिकारी सुश्री ईरा जोरवाल ने शिष्टाचार मुलाकात किया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रशिक्षु पदाधिकारी का जिले में स्वागत करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिले की भौगोलिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक विशेषताओं की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशिक्षण अवधि के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, राजस्व प्रशासन, कानून-व्यवस्था तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जमीनी समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा।



मुलाकात के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के द्वारा जिले की सुरक्षा व्यवस्था, सामुदायिक पुलिसिंग तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी साझा की। वहीं उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्द्धन से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी प्रदान की।उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षु पदाधिकारियों को जिला प्रशिक्षण के लिए विभिन्न जिलों में प्रतिनियुक्त किया जाता है। इस दौरान वे जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के कार्यों का अध्ययन, क्षेत्र भ्रमण, योजनाओं के निरीक्षण, जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया, विकासात्मक गतिविधियों की निगरानी तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करते हैं।


प्रशिक्षण अवधि में सुश्री ईरा जोरवाल जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं सरकारी संस्थानों का भ्रमण कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन करेंगी। साथ ही वे राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आजीविका संवर्द्धन, आपदा प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित गतिविधियों का भी अध्ययन करेंगी। इसके अतिरिक्त वे जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली को निकटता से समझेंगी। इस दौरान सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, जिला स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष, परिचारी प्रवर मंशु गोप उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post