उपायुक्त मनीष कुमार ने SCA एवं आबद्ध योजना की समीक्षा बैठक में योजना का मानक प्राक्कलन बनाए जाने एवं गुणवत्ता आधारित कार्य करने पर दिखाई गंभीरता

 उपायुक्त मनीष कुमार ने SCA एवं आबद्ध योजना की समीक्षा बैठक में योजना का मानक प्राक्कलन बनाए जाने एवं गुणवत्ता आधारित कार्य करने पर दिखाई गंभीरता



राशि विमुक्त करने से पहले योजना की जांच, विशेष कर पीसीसी सड़क की जांच सेंट्र पॉइंट पर बॉक्स कटिंग कर प्राक्कलन के अनुरूप मोटाई की जांच की जाएगी. सूत्र

लघु सिंचाई में लम्बित निविदा से काफी नाराज दिखे उपायुक्त, बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने योजना का मानक प्राक्कलन बनाने एवं लागू करने की भी बात कही

संतोष वर्मा

Chaibasaः SCA एवं आबद्ध निधि से कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक में  उपाषुक्त मनीष कुमार ने गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की बात कहते हुए अभियंताओं को कड़े निर्देश दे कर अभियंताओं एवं संवेदक लोग को एक तरह से स्पष्ठ चेतावनी दे दिए हैं.उपायुक्त मनीष कुमार  के कड़े रुख से स्पष्ठ हो गया है कि घटिया निर्माण करने वाले संवेदक एवं कार्य करवाने वाले एजेंसियाँ अब बच नहीं सकती. निविदा निष्पादन की प्रक्रिया में विलम्ब करने वाले कार्यकारी एजेंसि की खैर नहीं. लघु सिंचाई में लम्बित निविदा से काफी नाराज दिखे. बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने योजना का मानक प्राक्कलन बनाने एवं लागू करने की बात कही. वही दूसरी ओर राशि विमुक्त करने से पहले अपनी जांच टीम से कार्य की जांच कराएंगे, जांच में पीसीसी सड़क के सेंट्र में बॉक्स कटिंग कर मोटाई thickness की आकलन की जाएगी साथ ही सड़क के दोनों छोर की भी मिलान की जाएगी. बैठक के अन्दर की खबर बाहर आते ही राजनीतिक संरक्षित संवेदक लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. सूत्रों की माने तो संवेदक चालू योजना को सुधार करने की पहल भी शुरू कर दी गई है.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post