उपायुक्त मनीष कुमार ने किया चाईबासा अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण,दिए कई निर्देश

 उपायुक्त मनीष कुमार ने किया चाईबासा अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण,दिए कई निर्देश








कोल्हान अधीक्षक का कार्यालय का अवलोकन करते हुए न्याय पंच के माध्यम से किए जा रहे दीवानी न्यायिक कार्यों के संदर्भ में भी जानकारी लिए



संतोष वर्मा

Chaibasaः पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा कार्यालय अंतर्गत गोपनीय शाखा, सामान्य शाखा, नजारत शाखा, निर्वाचन शाखा आदि का क्रमशः अवलोकन किया गया। इस दौरान अनुमंडल कार्यालय से अनुमंडल क्षेत्र में आयोजित विभिन्न मेले का परमिशन, विधि व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति से संबंधी रोस्टर, कर्मियों की उपस्थिति पंजी, वेतन निकासी, कर्मियों का सीएल/ईएल आदि से संबंधित प्रतिवेदन का क्रमवार जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा सदर अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमंडल कार्यालय के माध्यम से किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं अनुश्रवण कार्यों, न्यायालय कार्य के संदर्भ में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई। इसके अलावा उपायुक्त के द्वारा कोल्हान अधीक्षक का कार्यालय का अवलोकन करते हुए न्याय पंच के माध्यम से किए जा रहे दीवानी न्यायिक कार्यों के संदर्भ में भी जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी, गोपनीय प्रभारी व अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post