कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत महाविद्यालयों में संकायों के स्थानांतरण के फैसले के विरुद्ध महिला महाविद्यालय की छात्राओं का विरोध प्रदर्शन

 कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत महाविद्यालयों में संकायों के स्थानांतरण के फैसले के विरुद्ध महिला महाविद्यालय की छात्राओं का विरोध प्रदर्शन



 संतोष वर्मा

Chaibasa; सोमबार को महिला कॉलेज के छात्राओं ने झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्रांक-05/प०-08/202389 के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत महाविद्यालयों को संकाय अनुसार स्थानांतरित करने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। इस फैसले के खिलाफ छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण में विरोध प्रदर्शन किया तथा विश्वविद्यालय को अवगत कराने के लिए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा ।छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि महिला महाविद्यालय विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। इस फैसले से महिला छात्राओं की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है और उनके समान अवसरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।  छात्राओं  का कहना है की संकायों  के स्थानांतरण की इस प्रक्रिया से उनकी सुरक्षा और समान अधिकार दोनों पर आघात होगा। साथ ही महाविद्यालय के *हो विभाग* में विगत कई वर्षों से प्रत्येक सेमेस्टर में बड़ी संख्या में छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन सरकारी सूचना में *हो* जैसी अति महत्वपूर्ण विभाग को सुचारू रूप से चलाए रखने का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। छात्राओं ने प्राचार्या महोदया के माध्यम से केयू कुलपति मोहदया से मांग की है कि महिला महाविद्यालय के कोई भी संकाय की स्थानांतरण पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो कॉलेज के सभी छात्राएँ  व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। छात्राओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि  “महिला शिक्षा और सुरक्षा के सवाल पर हम किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगी। सरकार को महिला महाविद्यालय की गरिमा और छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।” 

कॉलेज की माधुरी हेम्ब्रम,संगीता जेराई,अनिता आल्डा,नीलम जामुदा आदी प्रमुख छात्राओं ने आज के आंदोलन की अगवाई की । मौके पर  सगुन हाँसदा,  जतिन दास आदी जिला के छात्र प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post