उपायुक्त मनीष कुमार कि अध्यक्षता में हुआ अनावद्ध निधि, विशेष केंद्रीय सहायता निधि, नवप्रवर्तन निधि से संबंधित योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक

 उपायुक्त मनीष कुमार कि अध्यक्षता में हुआ अनावद्ध निधि, विशेष केंद्रीय सहायता निधि, नवप्रवर्तन निधि से संबंधित योजनाओं को लेकर  समीक्षात्मक बैठक 



उपायुक्त के द्वारा उपरोक्त निधि से वित्तीय वर्ष 2022-23, 23-24, 24-25 एवं 2025-26 में स्वीकृत/संचालित योजनाओं से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन का क्रमवार जायजा लिया गया



अनाबद्ध निधि से क्रियान्वित योजनाओं को आगामी 30 जून तक पूर्ण करने के संदर्भ में विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया

संतोष वर्मा

Chaibasaःपश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में अनावद्ध निधि, विशेष केंद्रीय सहायता निधि, नवप्रवर्तन निधि से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता/सहायक अभियंता- ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, एनआरईपी, भवन प्रमंडल, लघु सिंचाई प्रमंडल, जिला परिषद के जिला अभियंता सहित अन्य उपस्थित रहे। बैठक के क्रम में उपायुक्त के द्वारा उपरोक्त निधि से वित्तीय वर्ष 2022-23, 23-24, 24-25 एवं 2025-26 में स्वीकृत/संचालित योजनाओं से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन का क्रमवार जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा अनाबद्ध निधि से क्रियान्वित योजनाओं को आगामी 30 जून तक पूर्ण करने के संदर्भ में विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया। इसके अलावा निधि अंतर्गत शहरी/ग्रामीण/मरमती योजना का अलग-अलग पंजी का संधारण करने, योजनाओं के क्रियान्वन हेतु तैयार आदर्श प्राक्कलन पर कार्य करने, संचालन योजनाओं का विभिन्न चरणों में अनुश्रवण, यथा- योजना क्रियान्वयन से पूर्व(योजना की आवश्यकता), योजना प्रारंभ, कार्यों की गुणवत्ता तथा पूर्णता स्तर पर निरीक्षण करने तथा सभी कार्यों से संबंधित जियो टैग फोटो प्रेषित करने, साथ ही योजना के चयन में ग्राम सभा का प्रतिवेदन संलग्न करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा किसी भी परिस्थिति में योजनाओं का दोहरीकरण ना हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post