रूपी सोरेन के निधन पर त्रिशानु राय ने जताया शोक
चाईबासा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। उनके निधन से सोरेन परिवार ने एक स्नेहमयी मातृशक्ति को खो दिया है।
त्रिशानु राय ने कहा कि रूपी सोरेन ने जीवनभर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षों में साथ निभाया और परिवार के प्रति ममता, स्नेह, त्याग एवं समर्पण की मिसाल कायम की। उनका जीवन संघर्ष, पारिवारिक समर्पण और सादगी का प्रतीक रहा।उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित समस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
