समारोह को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम ने निवर्तमान सचिव अजय कुमार साव के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली एवं कर्तव्यनिष्ठा को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री साव ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, तत्परता एवं समर्पण के साथ किया।
प्रमंडलीय आयुक्त ने श्री अजय कुमार साव के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं नवपदस्थापित सचिव रंथु महतो का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
