केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पुरी तरह विफल : सोनाराम देवगम
भाजपा की जन विरोधी नीतियों को झामुमो गांव गांव तक पहुंचाएगी : देवगम
संतोष वर्मा
Chaibasa: देश में लगातार बढ़ती महंगाई और आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को लेकर विरोध के स्वर तेज होते जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज उपायुक्त (पुराना कार्यालय ) चाईबासा में आयोजित एक दिवसीय महाधरना - प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर पूँजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है।
पिछले कुछ महीनों में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि हुई है। इससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। झामुमो जिला अध्यक्ष श्री देवगम का कहना है कि आमदनी स्थिर है, लेकिन खर्च कई गुना बढ़ गया है, जिससे लोगों का जीवनयापन करना मुश्किल होता जा रहा है। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि केंद्र सरकार की नीतियाँ बड़े उद्योगपतियों और कॉर्पोरेट घरानों के पक्ष में झुकी हुई हैं। सरकारी संपत्तियों के निजीकरण, बैंकों के कर्ज माफ करने और बड़े कारोबारियों को कर में राहत देने जैसे फैसलों को लेकर जनता में गहरा असंतोष है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इससे आर्थिक असमानता और बढ़ रही है तथा गरीब और गरीब होता जा रहा है। झामुमो नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है। जबकि चुनाव के समय जनता से महंगाई कम करने और रोजगार बढ़ाने के वादे किए थे। अब वही जनता बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी के दोहरे संकट से जूझ रही है। श्री देवगम ने इस मुद्दे पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार को घेरा और कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर महंगाई पर लगाम क्यों नहीं लगाई जा रही है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण के ठोस कदम नहीं उठाए गए और आम जनता को राहत नहीं दी गई, तो जिले भर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि यह सिर्फ आर्थिक मुद्दा नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन और सम्मान से जुड़ा सवाल है, जिस पर सरकार को तुरंत गंभीरता से विचार करना चाहिए। धरना प्रदर्शन को झामुमो महिला मोर्चा सह जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन, झामुमो जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, मदन गागराई, मंगल सिंह तिउ, सागर महतो, तारकांत सिजुई, सनातन पिंगुवा, सोमबारी बाहँदा, सुखमति बानरा, सोमनाथ चातर, बिरसा तिउ, अकबर खान, प्रेम मुंडरी, लागुड़ा देवगम, इक़बाल अहमद, बंधना उरॉव, जुंडिया सिंकू, राजाराम गुप्ता, दुर्गाचरण देवगम, मो0 जुनैद आदि ने भी सम्बंधित किया है इस मौके पर झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, जिला झामुमो महिला मोर्चा की अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला उपाध्यक्ष प्रेम मुंडरी, अकबर खान, इक़बाल अहमद, कैसर परवेज, संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा, सोमनाथ चातर, सागर महतो, अजय कुमार दास, सोमबारी बाहँदा, रीना कालिंदी, सनातन पिंगुवा, तारकांत सिजुई, जानकी हेम्बरम , सुखमति बानरा, बसंती सुंडी, मदन बोदरा, विनय प्रधान, डोमा मिंज, राजाराम गुप्ता, अर्जुन बानरा, मनोज लागुरी, बंधना उरांव, बागुन मछुवा, कांडे तिउ, सतीश सुंडी, अहमद हुसैन, मोहन सिंह सुमब्रुई, देवेंद्र बारी, कैलाश देवगम, गुमदी पूर्ति, बृन्दा गोप, मंचूड़ी अल्डा, प्रभु गोप, मंगल सिंह तिउ, दुर्गा चरण देवगम, सुनील देवगम, तुराम सुंडी, सीदीऊ कायम, शीला मछुवा, दामू बारी, जायधर सिंह बोईपाई, चंदू करुवा, करल्टन शीन, सेलय दोराइबुरु, वाशीम अकरम, राजू सुंडी, अनुज पूर्ति, राजू ठाकुर, राहुल तिवारी एवं रिंकू रजक समेत काफी संख्या झामुमो कार्यकर्त्ता मौजूद थे. धरना - प्रदर्शन कार्यक्रम की संचालन झामुमो जिला सचिव राहुल आदित्य ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने की.

